पलामू में 17770 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त:तमदागा गांव में छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार; बिहार के व्यक्ति समेत अन्य की तलाश जारी

पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर तमदागा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 17770 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को नावाबाजार थाना पुलिस ने संजय सिंह के मकान में छापेमारी की। मौके से एक आरोपी योगेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। योगेन्द्र तमदागा गांव का रहने वाला है। कमरे से मिली शराब की बोतलें मकान की तलाशी में दो कमरों से रॉयल कैरिज ब्रांड की विदेशी शराब मिली। इसमें 180 एमएल की 10320 बोतलें, 350 एमएल की 7200 बोतलें और 750 एमएल की 240 बोतलें शामिल हैं। आरोपी के पास शराब से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पूछताछ में योगेन्द्र ने खुलासा किया कि वह मकान मालिक संजय सिंह और बिहार निवासी सोनू सिंह के साथ मिलकर यह धंधा चला रहा था। उसका काम शराब की लोडिंग-अनलोडिंग और रेकी करना था, जिसके लिए उसे पैसे मिलते थे। पुलिस ने योगेन्द्र को झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *