कुत्ते के बच्चे को बचाया, खुद नाले में फंसा बुजुर्ग:गिरिडीह में स्लैब काटकर 3 घंटे बाद निकाला, रोहित तुरी ने दिखाई मानवता

गिरिडीह के आजाद नगर में एक बुजुर्ग व्यक्ति रोहित तुरी ने कुत्ते के बच्चे को बचाने के लिए नाले में उतरकर मानवता की मिसाल पेश की। कुत्ते के बच्चे की चीख सुनकर रोहित तुरी नाले में उतर गए। उन्होंने कुत्ते के बच्चे को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया। लेकिन बच्चे को बचाने के दौरान रोहित खुद नाले में बने स्लैब में फंस गए। उनका आधा शरीर नाले में और आधा बाहर था। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सब्बल और अन्य उपकरणों से बचाने का प्रयास किया गया। आखिरकार ड्रिल मशीन से स्लैब को काटना पड़ा। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद रोहित को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना ने शहर में चर्चा का विषय बन गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *