मनेंद्रगढ़ | जिला खनिज उड़नदस्ता दल और पुलिस ने 8 और 9 जुलाई को झगराखंड, तेंदूडांड और भल्लौर क्षेत्रों में कार्रवाई की। रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त 6 वाहन जब्त किए गए। हसदेव और हसिया नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। झगराखंड से 4 ट्रैक्टर और 1 टिप्पर पकड़ा गया। भल्लौर से 1 ट्रैक्टर जब्त किया गया। एक ट्रैक्टर को कलेक्टोरेट परिसर में रखा गया है। बाकी 5 वाहन झगराखंड थाने में सुरक्षार्थ रखे गए हैं। सभी 6 वाहनों पर खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 के तहत कार्रवाई की गई है। ग्राम बिछियाटोला में शिशुपाल पनिका के नाम से स्वीकृत अस्थायी रेत भंडारण अनुज्ञा की शर्तों का उल्लंघन पाया गया।


