अटल बिहारी वाजपेयी ने देश की सुरक्षा के लिए परमाणु परीक्षण किया: प्रीतम

पुरूर| भारतीय जनता पार्टी मंडल पुरूर सहित अंचल के गांवों के अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती बुधवार को मनाई। जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने वाजपेयी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया। पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि जयंती मनाने का उद्देश्य सुशासन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना सहित कई अहम कार्य किए। देश की सुरक्षा के लिए उन्होंने परमाणु परीक्षण कर पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी कवि होने के साथ-साथ प्रखर वक्ता भी थे। पुरूर मंडल अध्यक्ष टुकेश्वर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू, आदित्य पीपरे, महामंत्री मेहत्तर नेताम, सुरेन्द्र तिवारी, मिथलेश साहू ने भी संबोधित किया। महतारी वंदना योजना की लाभार्थी माताओं को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन बिशेसर निषाद ने किया। इस अवसर पर अजेन्द्र साहू, प्रहलाद साहू, संजय साहू, द्वारिका प्रसाद सिन्हा, बिसंभर साहू, महेन्द्र साहू, योगेश्वर साहू, सुरेन्द्र साहू, कुलेश्वर साहू, उमेन्द्र यादव, प्रदीप साहू, मनोहर साहू, रमेश साहू कीर्तन माला, रामाधीन, बालाराम, रामभरोसा साहू, डोमेन्द्र निर्मलकर, डामेश्वरी साहू, संध्या साहू, सुनीता साहू, राधाबाई साहू उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *