कॉलेजों से 11वीं पास छात्र-छात्राएं अब वहीं से 12वीं की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे

भास्कर न्यूज । गिरिडीह गिरिडीह जिले के तीन कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई कर रहे 11वीं पास छात्र-छात्राएं अब 12वीं की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। राज्यपाल सचिवालय ने 11 जुलाई को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। यह फैसला राज्यपाल सह कुलाधिपति के निर्देश पर लिया गया है। इस शैक्षणिक सत्र से कॉलेजों की इंटर शाखा में 11वीं में किसी भी नए छात्र का नामांकन नहीं होगा। लेकिन जो छात्र पहले से कॉलेजों की इंटर शाखा में नामांकित हैं और 11वीं पास कर चुके हैं, उन्हें 12वीं की पढ़ाई की अनुमति दी गई है। यह अनुमति केवल इसी शैक्षणिक वर्ष के लिए मान्य होगी। शर्त यह है कि 11वीं पास छात्र 12वीं की पढ़ाई उसी कॉलेज से पूरी करेंगे। वहीं, जो छात्र 11वीं में फेल हो गए हैं, उन्हें अब किसी अन्य संस्थान से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई करनी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *