खड़गपुर में 21 जुलाई को होने वाली शहीद सभा के समर्थन में कौशल्या मोड़ तक निकाली गई रैली

भास्कर न्यूज | खड़गपुर कोलकाता में 21 जुलाई को आयोजित होने वाले शहीद सभा के समर्थन में खड़गपुर में तृणमूल ने रैली निकाली। बारिश होने के बावजूद लोग छतरी लेकर रैली में शामिल हुए। पश्चिम मेदिनीपुर जिला के जिला तृणमूल अध्यक्ष सुजॉय हाजरा के नेतृत्व में रैली निकाली गयी। इस दौरान खड़गपुर शहर के तृणमूल नेता रविशंकर पांडेय, सूर्यप्रकाश राव, कल्याणी घोष, अपूर्व घोष, गोपाल खांटुवा, चंचल दत्ता उर्फ राम, डी बसंती और सुचित्रा जाना सहित कइ तृणमूल नेता व नेत्री उपस्थित थे। जानकारी हो कि तृणमूल समर्थकों ने खड़गपुर शहर के झपेटापुर मोड़ से रैली निकाली। रैली का समापन कौशल्या मोड़ इलाके में हुआ। तृणमूल की रैली जब झपेटापुर इलाके से निकली, उस दौरान इलाके में अचानक बारिश शुरु हो गयी। इसके बावजूद लोग छतरी लेकर रैली में उपस्थित रहे। पश्चिम मेदिनीपुर जिला के तृणमूल अध्यक्ष सुजॉय हाजरा का कहना है कि 21 जुलाई को होने वाले शहीद दिवस एक आवेग का नाम है। इस रैली में केवल तृणमूल कर्मी या समर्थक ही नहीं रहते, बल्कि वे लोग भी उपस्थित रहते हैं जो अन्याय को बर्दाश्त नही करते, सच का साथ देने और सच के साथ खड़े रहना पसंद करते हैं। वह तृणमूल नेता रविशंकर पांडेय का कहना है कि अन्याय के खिलाफ पहाड़ बनकर डटे रहना और सच के लिये लोगों के दिलों में आवेग पैदा करना, सच का दामन थामे रखने का नाम ममता बनर्जी है। इस बार कोलकाता में शहीद दिवस के अवसर पर रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उपस्थित रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *