दिगारसाईं, कुदापाल समेत कई गांवों के सात पीड़ित परिवार को िदया गया तिरपाल

खड़गपुर | पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में तालाब में डूबने से सात साल की बच्ची सुल्ताना खातून की मौत हो गई। वह पहली कक्षा की छात्रा थी। वह तालाब में नहाने गई थी। नहाते समय उसका संतुलन बिगड़ गया। वह पानी में गिरकर डूब गई। बच्ची के डूबने के बाद स्थानीय लोग तालाब में उतरे। काफी देर तक तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोर बुलाए। गोताखोरों ने तालाब से बच्ची का शव निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जादूगोड़ा | आसनबनी और हाथीबींधा पंचायत के दिगारसाईं, कुदापाल समेत कई गांवों में हाल की बारिश से कई घर ढह गए थे। इसकी जानकारी भाजपा नेता मनसा राम मंडल ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को दी। सांसद के प्रयास से शनिवार को मनसा राम मंडल ने 7 पीड़ित परिवारों को तिरपाल बांटे। इस दौरान अजीत महाकुड़, बामा पद महाकुड़, श्रीकांत कालिंदी, सुमिरन कालिंदी और मोतीलाल मंडल मौजूद थे। जरूरत के समय पर सहयोग से लोगों ने सांसद और स्थानीय नेताओं का आभार प्रकट किया है। साथ ही साथ आवास बनवाने की मांग भी की है। डुमरिया | प्रखंड के भागाबंदी से ओडिशा बोर्डर तक लगभग 60 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा है। 29 जून को भारी बारिश में ग्राम दामूकोचा के करमघुटु में पुल के एप्रोच रोड पूरी तरह टूट गई है। संवेदक द्वारा एक सप्ताह बीत जाने बावजूद इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। झामुमो के डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, झामुमो युवा नेता भगत हांसदा, सरकार किस्कू ने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सड़क निर्माण में कई खामिया पाई गई। मिर्जा सोरेन ने बताया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में घटिया निर्माण कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही विधायक संजीव सरदार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिकायत की जाएगी। खड़गपुर | नदिया जिले के वीरनगर स्टेडियम में चटर्जी नोबल स्कूल द्वारा आयोजित सीबीएसई सुदूर पूर्व क्षेत्र तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 में खड़गपुर के ग्रिफिंस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने चारों श्रेणियों में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीते। अंडर-17 लड़कों की टीम में रितम चक्रवर्ती, कुणाल बरन पहरी और शुभदीप हाजरा ने दमदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 लड़कों की टीम में अमन विश्वास, राजेश सिंह और सप्तांग्शु कारक ने बेहतरीन तालमेल और फोकस दिखाया। अंडर-14 गर्ल्स टीम में सुमित्रा घोष, स्निग्धता दत्ता और अभिश्री माल ने भी अपनी श्रेणी में दूसरा स्थान पाया। अंडर-14 मिश्रित टीम में अमन विश्वास और सम्बित्रा घोष ने एक और रजत पदक टीम के नाम किया। ग्रिफिंस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अभिषेक कुमार यादव ने छात्रों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति ईमानदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां बच्चों के चरित्र निर्माण, लचीलापन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और दृढ़ संकल्प से ही यह सफलता मिली है। भविष्य में और भी उपलब्धियों की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *