अच्छी बारिश की कामना को लेकर पहाड़ पूजा कल

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ मंगलवार 15 जुलाई को धालभूमगढ़ हवाईपट्टी के समीप कालापत्थर पहाड़ पूजा का होगा आयोजन। यह पूजा अच्छी बारिश, अच्छी फसल और गांव में सुख-समृद्धि की कामना के लिए होती है। आयोजन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। देवशोल गांव के ग्राम प्रधान दाखिन हांसदा और पुजारी हाड़ीराम मुंडा ने बताया कि यह पूजा सैकड़ों सालो से पूर्वजों के समय से हर शाल होती आ रही है। इस बार भी पूजा में 20 से 25 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह पूजा हर साल गोटाशीला पहाड़ पूजा के बाद वाले मंगलवार को होती है। मान्यता है कि जिसकी मन्नत पूरी होती है, वह मुर्गा, बत्तख या पाठा की बलि चढ़ाता है। यह पूजा प्रकृति की आराधना है। इसका मकसद गांव में शांति और खुशहाली लाना है। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान दाखिन हांसदा के साथ प्रह्लाद सोरेन, कारु सोरेन, रामी मांडी, कारु हांसदा, सुकदा मांडी, रामदु सोरेन, साधु सोरेन, मनसा सोरेन आदि विशेष रूप से लगे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *