मंडल डैम से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर डीसी ने किया चिन्हित स्थल का निरीक्षण

भास्कर न्यूज|गढ़वा मंडल डैम परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में डीसी दिनेश कुमार यादव ने रंका प्रखंड के विश्रामपुर पंचायत अंतर्गत विश्रामपुर गांव स्थित बरवाहा टोला में चिन्हित पुनर्वास स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी के साथ पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, रंका एसडीओ रुद्र प्रताप, बीडीओ शुभम बेला टोपनो और सीओ शिवपूजन तिवारी उपस्थित थे। डीसी ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस स्थान को समग्र विकास की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यहां पुनर्स्थापित होने वाले परिवारों के साथ-साथ पहले से निवास कर रहे ग्रामीणों के लिए भी सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत व विकासपरक योजनाओं को सुनिश्चित किया जाएगा। डीसी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी को भी विस्थापन के कारण कठिनाई न हो और सभी को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *