गढ़वा|सर्वोच्च न्यायालय नालसा नई दिल्ली के निर्देशन में उच्च न्यायालय झालसा रांची के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा की सचिव निभा रंजना लकड़ा के आदेश से शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की चार सदस्यो की टीम के द्वारा नवादा गांव के धीरकार टोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि धीरकार टोला जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर की दूरी पर है। लेकिन मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। टोला के अधिकतर लोग कबाड़ बिनने का काम करते हैं। जागरूकता कार्यक्रम में वैसे दिव्यांग बच्चे देखे गए। जिनका आधार कार्ड नहीं बना है।वहीं बनवाने में समस्या आ रही। ऐसे 34 बच्चों की जानकारी प्राप्त हुई। ऐसे बच्चों की पहचान कर आधार कार्ड बनवाने के िलए जागरूक किया गया। इसके साथ ही वृद्ध लोगों को जागरूक किया गया।


