डंडई में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

कांडी|इस क्षेत्र से पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री एवं धनबाद लोकसभा सीट से पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का निधन इस राज्य को एक ऐसा घाव दे गया है जो कभी भर नहीं सकता। क्योंकि ईमानदार राजनीति के ददई दुबे अंतिम हस्ताक्षर थे। अपने शर्तों पर राजनीति करने वाले तो शायद मिल जाएं लेकिन ईमानदारी की शर्त पर राजनीति करने वाला अब किसी का मिलना असंभव की सीमा तक कठिन है। डंडई|डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे से जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पक्ष के मंतु यादव, प्रमोद यादव, नन्हकी देवी, मंती देवी, कमोदा देवी तथा दूसरे पक्ष के उषा देवी, सुखन यादव सहित कई का नाम शामिल है। एक पक्ष की रामाधार यादव ने बताया कि 44 डिसमिल जमीन को लेकर गांव के ही सुखन यादव, मुखन यादव, लालमोहन यादव, नंदू यादव, नंदकुमार यादव, धर्मेंद्र यादव, कमला कुंवर, उषा देवी, मनिका देवी के द्वारा लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हम लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। उसने बताया कि 44 डिसमिल जमीन में मेरा पूर्वजों के समय से ही जोत कोड होते आ रहा है और उसमें घर भी है। लोगों के द्वारा उक्त जमीन को अपना बताते हुए एक राय होकर लाठी डंडे से लैस होकर घर को तोड़ने के लिए दबाव बनाया गया। जब हम लोग घर नहीं तोड़ने का विरोध किया तो उक्त लोग मारपीट कर हम लोगों को घायल कर दिया। तो वहीं दूसरा पक्ष के नंदकुमार यादव का कहना है कि 10 फीट लंबी हमारी जमीन को मंटू यादव, प्रमोद यादव, वगैरह के द्वारा कब्जा किया जा रहा था। जिसको लेकर विवाद बढ़ी थी। जब हम लोग उसका विरोध किए तो उक्त लोग मारपीट पर उतारू हो गए और हम लोगों को लाठी डांटे से जमकर मारपीट कर घायल कर दिया गया। न्याय को लेकर स्थानीय थाना में हम लोग आवेदन दिए हैं। मामले में थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी है, जिसमें एक तरफ के 3 और दूसरे तरफ के 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों की इंजरी काटकर इलाज के लिए भेज दिया गया है। वहीं दोनों तरफ से मामले को लेकर आवेदन मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *