गढ़वा|कसौधन समाज गढ़वा के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण रेहला रोड स्थित समाज के सदस्य राजेश कश्यप के बाउंड्री में किया गया। मौके पर समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। यह कार्य अब लगातार किया जाएगा। कसौधन समाज के द्वारा हर वर्ष पौधरोपण का कार्य किया जाता है। हम लोग समाज के ही सदस्य के खाली पड़े बाउंड्री के अंदर पौधरोपण का कार्य करते हैं। ताकि पौधा की देख भाल हो सके। इस अवसर पर कशौधन समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित कश्यप, उपाध्यक्ष संतोष कश्यप, सचिव दिनेश कश्यप, कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप, वैवाहिक सलाहकार निशांत कश्यप, कार्यकारिणी सदस्य विनय कश्यप, रंजीत कश्यप, विवेक कश्यप, राजेश कश्यप, आशीष कश्यप आदि उपस्थित थे। गढ़वा|केशरवानी वैश्य समाज के तत्वावधान में तीन यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में जब भी किसी मरीज को ब्लड की आवश्यकता होती है तो हमारा केशरवानी वैश्य समाज निःस्वार्थ भाव से सबसे पहले आगे आता है। यह न सिर्फ समाज की एकजुटता को दर्शाता है, बल्कि मानवता के लिए हमारे समर्पण का भी प्रतीक है। लोगों ने कहा एक बच्चे के शरीर में मात्र दो ग्राम रक्त शेष रह गया था। जब इसकी सूचना टंडवा निवासी पिंटू प्रसाद गुप्ता को मिली तो वे उक्त बच्चे के लिए रक्तदान किया। वहीं गढ़वा शहर के मदरसा रोड निवासी 16 वर्षीय विष्णु का दोनों किडनी फेल हो चुकी है। उनके डायलिसिस के लिए रक्त की सख्त आवश्यकता थी। ऐसे में तत्काल सभा के उपाध्यक्ष नमन केशरी ने एक यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की। इसके अलावा एक अन्य बच्चे के शरीर में मात्र चार ग्राम ब्लड था। इसकी सूचना मिलने पर केशरी समाज के युवा सदस्य पीयूष केशरी ने भी बिना देर किए एक यूनिट रक्तदान कर सेवा भावना का परिचय दिया।


