दिव्यांग छात्र को व्यवसाई ने किया सम्मानित

सरायकेला | एसटी/एससी-पीडब्ल्यूडी कैटेगरी में जेईई मेन्स परीक्षा में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग छात्र लखन महाली को व्यवसायी योगेश दीवान व सौरव दीवान ने सम्मानित किया। उसे एक कुर्सी व टेबल प्रदान किया। उज्जवल भविष्य की कामना की। बता दें कि गरीबी के कारण लखन खटिया पर बैठकर पढ़ता था। उसके माता पिता ठेका मजदूरी में काम कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर रहें हैं। लखन ने कहा कि सच्ची मेहनत और लगन हो तो मंजिल पाना असंभव नहीं है। मौके पर मानवाधिकार सहायता संघ के कोल्हान अध्यक्ष जवाहरलाल महाली, समाजसेवी चंद्रनाथ महतो आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *