भास्कर न्यूज | अमृतसर घरिंडा के अधीन आते थोडी पिंड के पास हुए सड़क हादसे में कार सवार पेट्रोल पंप मालिक के पोते समेत 3 लोगों की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर पर सवार 3 लोग घायल हो गए। 170 की स्पीड से कार ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मारते हुए ट्राली के नीचे घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा रविवार देर शाम 8 बजे का है। मरने वालों खासा पेट्रोल पंप के मालिक अवतार सिंह का एक पोता विक्रम सिंह (18) निवासी न्यू अमृतसर और 2 वर्कर मनीष कुमार (35) निवासी गुरु अमरदास कॉलोनी और कमलप्रीत सिंह (25) निवासी भल्ला कॉलोनी शामिल है। वहीं जब पेट्रोल पंप के मालिक अवतार सिंह को हादसे का पता चला तो उनकी हालात खराब हो गई। सड़क हादसे में मरने वाला पोता विक्रम अकेला-अकेला बेटा था। विक्रम के पिता पहले ही इस दुनिया में नहीं है। वहीं मृतक कमलप्रीत सिंह खासा इंडियन पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में गैस भरने वाले स्टेशन पर ड्यूटी करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। घरिंडा एसएचओ अमोलकदीप सिंह ने बताया कि कार तेज रफ्तार थी जिसे विक्रम सिंह चला रहा था। कार सवार तीनों खासा पेट्रोल पंप से अटारी की ओर जा रहे थे।


