अमृतसर| ग्वालियर से पधारे गुरु सुरेश मोदगिल रविवार को दुर्ग्याणा तीर्थ श्री ठाकुर जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। कमेटी की प्रधान प्रो. लक्ष्मी कांता चावला ने महाराज का स्वागत करके उन्हें सारे तीर्थ के बारे जानकारी दी। इसी दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी ने गुरु मोदगिल को श्री ठाकुर जी का प्रसाद आशीर्वाद के रूप में भेंट किया। इसके बाद प्रधान प्रो. चावला ने सुरेश मोदगिल को तीर्थ का माडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्री बालाजी धाम ट्रस्ट के संचालक प्रवेश महाराज समेत अन्य ट्रस्टीगण मौजूद रहे।


