पर्यावरण प्रेमी एसपीएस मेलोडी ने एयरपोर्ट रोड स्थित गुरु रामदास एवेन्यू लेन नंबर एक के बाहर लगे पेड़ों को उखाड़ने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी ने निजी स्वार्थ के लिए शहर की हरियाली को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने हरियावल संस्थाएं और प्रशासनिक अधिकारियों को इस पर कड़ा संज्ञान लेने का आग्रह किया है। मेलोडी ने बताया कि एयरपोर्ट रोड पर पूर्ण रूप से विकसित 6 के करीब पेड़ लगे हुए थे। जबकि इन पेड़ों को निजी स्वार्थ के लिए काट दिया गया है। उन्होंने बताया कि पेड़ लोगों को स्वच्छ सांसे प्रदान करते हैं, लोगों की सांसों के साथ खेलने वाले के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।


