हनुमान जी का गुरु पूर्णिमा उत्सव, निकली शोभायात्रा

श्री हनुमान सेवा परिवार कमेटी ने की ओर से श्री हनुमान जी का गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। जिसमें सुबह 7 बजे सुरिंदर मक्कड़ के निवास से हनुमान जी की शोभा यात्रा निकाली। रास्ते में हनुमान भक्तों ने हनुमान जी का स्वागत फूलों की वर्षा करके किया। यह शोभा यात्रा अलग-अलग रास्तों से होते साढ़े 8 बजे अनिल मलिक के निवास पर पहुची। प्रधान अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में निकाली शोभा यात्रा में कई भक्त पहुंचे। इस मौके पर पंडितों ने पूजन करके मंत्रोच्चारण से ज्योति प्रज्वलित की। इसी दौरान गुरु हनुमान जी का पंचामृत स्नान करवा कर सिहासन पर विराजमान किया। सुंदर फूलों से सजे हनुमान जी के भव्य दरबार में पवित्र ज्योति जलाई। इसी दौरान विभिन्न प्रकार के फलों, मिठाइयों और मेवे का भोग लगाकर प्रसाद बांटा। इसी दौरान परिवार के चेयरमैन अतुल खन्ना विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने श्री हनुमान जी का जय घोष किया। उन्होंने कहा कि गुरु हनुमान के नाम सिमरण से श्रद्धा और भक्ति आनी शुरू हो जाती है। इसलिए श्री हनुमान जी की भक्ति में लगे रहना चाहिए ताकि वह प्रसन्न हो। इस मौके पर अनूप पुरी, सुनील पुरी, नवीन अग्रवाल, पंकज चौधरी, राजेश बहल, मानव मदान, जगमोहन मक्कड, मानव अरोड़ा, सोनू लांबा, संजय गुप्ता, पुनीत कपूर, विक्रांत भल्ला, गोपाल खन्ना, अश्विनी शर्मा, जतिंदर चौधरी, संदीप खन्ना, विपन जुल्का, रवि मल्होत्रा, कार्तिक मल्होत्रा समेत कई भक्त मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *