भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना ब्यास के अधीन आते गांव रईय्या के पास दूध लेने जा रहे एक बुजुर्ग को वाहन ने कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हरकंवलजीत सिंह निवासी इंक्लेव रईय्या ने बताया कि उसके 60 वर्षीय पिता कश्मीर सिंह 12 जुलाई की सुबह साढ़े 6 बजे दूध लेने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी चैक करे हैं। जांच जारी है।


