शहर में अमन-शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया। गेट हकीमां और अन्नगढ़ के 25 घरों में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। ऑपरेशन के दौरान शहर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स के साथ-साथ अंदरूनी इलाकों में भी नाके लगाए गए। एडीसीपी और एसीपी की निगरानी में थाना स्तर के सभी मुख्य अफसरों और पुलिस फोर्स ने ऑपरेशन में हिस्सा लिया। पुलिस की नशे के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। थाना गेट हकीमां के मुख्य अफसर और अन्नगढ़ पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई अश्विनी कुमार ने अपने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस चौकी अन्नगढ़ के इंचार्ज अश्विनी कुमार ने बताया कि पुलिस का मकसद शहर में शांति बनाए रखना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सर्च अभियान पहले भी चलाया जाता है। रविवार सुबह तकरीबन 8 बजे सर्च किया गया। उनके पास एनडीपीएस मामले में जेल होकर आए आरोपियों की लिस्ट थी, जो उनके घरों में छापेमारी की गई। कुछ व्यक्तियों अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। नशे के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।


