अजनाला के 12 गांवों में खेल स्टेडियम बनेगा : धालीवाल

अमृतसर | विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि पहले चरण अजनाला हलका के 12 गांवों में माडर्न खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। देश के लिए खेल चुके खिलाड़ियों को युवाओं को कोचिंग देने के लिए रखा जाएगा। जिन गांवों में स्टेडियम बनाया जाना है, उनमें खतराए कलां, चेतनपुरा, दुहराए, कंदोवाली, महिलावाला, संगतपुरा, भल्ला पिंड, घुक्केवाली, लश्करी नंगल, सहसरा कलां, झंडेर और उगर औलख शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में कई खेल के मैदान बनाने का काम जोरों पर चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *