भास्कर न्यूज | रायगढ़ रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम में 2025-26 की नई कार्यकारिणी ने पदभार संभाला। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान से हुई। मुख्य अतिथि रोटेरियन संजय एनआर, विशिष्ट अतिथि डीजीएन रोटेरियन भानुप्रताप सिंह, शपथ अधिकारी डीजी रोटेरियन अमित जायसवाल और रोटेरियन राकेश गर्ग, क्लब संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल उपस्थित थे। मुख्य अतिथि संजय एनआर ने कहा कि क्लब की सामाजिक गतिविधियां सराहनीय हैं। सभी सदस्य जनसेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। डीजी अमित जायसवाल ने कहा कि क्लब के सभी कार्य जनहित से जुड़े होते हैं। उन्होंने कैंसर जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया। पूर्व अध्यक्ष नीरज गुप्ता और पूर्व सचिव सूरज जायसवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रोजेक्टर के माध्यम से वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी गई। समारोह में पूर्व सभापति सुरेश गोयल, प्रो. अंबिका वर्मा, बाबूलाल अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, प्रीतपाल टूटेजा, संजय सोनी, बंटी अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, अरुण गोयल, भोजराम पटेल सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे। शपथ अधिकारी अमित जायसवाल ने नव नियुक्त अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव नयन अग्रवाल और कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल को शपथ दिलाई। पूर्व अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव सूरज जायसवाल और कोषाध्यक्ष मनोज बेरीवाल ने उन्हें कॉलर और पिन पहनाकर स्वागत किया। क्लब में नए सदस्य विनोद जायसवाल, गोरख चंदा, मुकेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, रामजी अग्रवाल और पवन अग्रवाल ने भी शपथ ली। नीरज गुप्ता ने सभी सदस्यों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।


