हाथ धोने गए वृद्ध की कुएं में गिरकर मौत, जांच शुरू

कोरबा | बाड़ी में काम करने के बाद हाथ धोने गए वृद्ध की कुएं में गिरने की वजह से मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। घटना कोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम जामकछार के बोदलाभाठा की है। यहां रहने वाला 72 वर्षीय वृद्ध करण सिंह गोंड शनिवार को बाड़ी में काम कर रहा था। काम करने के बाद हाथ धोने के लिए खेत के कुएं में गया था। बारिश की वजह से कुएं में लबालब पानी भरा था। इस दौरान वह फिसलकर कुएं में डूब गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *