2 बाइक भिड़ीं, युवक के पेट में घुसी शराब की बोतल, मौत

भास्कर न्यूज| कसडोल शराब की अवैध बिक्री थमने का नाम नहीं ले रहा है अभी भी गांव गांव बेखौफ अवैध शराब बिक रही है जिससे गांव के नाबालिग युवा पीढी पूरी तरह शराब के गिरफ्त में आकर मौत के शिकार हो रहे हैं। जबकि सेल गठित कर अवैध शराब विक्रेताओं, जुआ, सट्टा आदि अवैध किरोबार मे संलग्न लोगो के विरूध्द ताबडतोड कारवार्ई की जा रही है इसके बाद भी अवैध शराब बिक्री बंद नहीं हो रही है। कसडोल के समीप ग्राम गोरधा में इसी अवैध शराब ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया तथा दो अन्य नाबालिग में से एक की हालत चिन्ताजनक है जिसका इलाज श्रीराम अस्पताल बलौदाबाजार में चल रहा है, तीसरे का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है। शुक्रवार की शाम गोरधा के तीन नाबालिग लडके एक मोटरसाइकिल में सवार हो कर क्रमशः कान्हा केवट, आर्यन चौहान तथा अमरनाथ केवट कसडोल से गोरधा आ रहे थे कि हाईस्कूल मोहतरा के पास कोट की ओर से आ रहे ग्राम दर्रा के दो नवयुवक शिवा मराठा और लक्की बंजारे की मोटरसाइकिल से आमने सामने की जबरदस्त टक्कर होने से पांचो मोटरसाइकिल सवार आपस में एक दूसरे के उपर गिर पडे। जहां शराब के बोतल फूटकर मोटरसाइकिल चला रहे कान्हा के पेट में घुस गई। जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई, दूसरा आर्यन चौहान अस्पताल में जीवन मृत्यु के बीच झूल रहा है। उनमें से कोई शराब की एक बोतल रखा हुआ था। यहां यह बता दें कि कान्हा अपने मां बाप का अकेली सन्तान था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *