भास्कर न्यूज | धमतरी अछोटा के खदाननुमा तालाब में नहाने गए 63 साल के बुजुर्ग दुर्गा प्रसाद देवांगन का 12 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। रविवार सुबह वे राजीव नगर से तालाब में नहाने गए थे। तालाब के किनारे उनका चप्पल, चश्मा और बनियान रखा मिला। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। तालाब किनारे कपड़े मिलने के बाद डूबने की आशंका गहराई। सूचना मिलते ही रूद्री पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई अमित बघेल ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है। अंडरवाटर कैमरे से भी खोजबीन की जा रही है। देर-शाम तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा, लेकिन कोई पता नहीं चला।


