धमतरी| भखारा क्षेत्र के नवागांव कचना में नेटवर्क की समस्या है। गांव के रिशू साहू ने बताया कि अप्रैल महीने तक नेटवर्क ठीक रहा। इसके बाद से समस्या शुरू हो गई है। इसकी शिकायत की गई है, पर समाधान नहीं हो पाया है। बीते ढाई महीने से लोग परेशान हैं। एंबुलेंस को फोन लगाने के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता है।


