धमतरी| धमतरी शहरी के कोष्टापारा वार्ड क्रमांक-16 स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र-1 में कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए गए थे। परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन पत्रक जारी कर निगम कार्यालय और एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी कार्यालय सहित कोष्टापारा वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र में चस्पा किया है। दावा-आपत्ति 14 जुलाई तक किया जा सकता है।


