गरियाबंद| सावन का पवित्र महीना शुक्रवार से शुरू हो चुका है। जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ आ रही है। हर तरफ भक्ति का माहौल है। शिवभक्त “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ जल अर्पण कर रहे हैं। 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। प्रदेशभर से श्रद्धालु आएंगे।


