लुधियाना। आर्य कॉलेज गर्ल्स सेक्शन ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता और फील्ड इवेंट का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य समाज से नशे की बुराई को खत्म करना था। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रचनात्मक निबंध लिखकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो जैसी विभिन्न फील्ड स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। एसीएमसी के सचिव डॉ. एसएम शर्मा ने भारत सरकार के नेतृत्व में इस अद्भुत पहल की सराहना की। प्रिंसिपल डॉ. सूक्ष्म आहलूवालिया ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्राओं को आलोचनात्मक और तार्किक रूप से सोचने में मदद मिलती है। कॉलेज प्रभारी डॉ. ममता कोहली ने छात्रों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। विजेताओं को सम्मानित किया गया। फील्ड इवेंट्स में सुरभि ने पहला, अनीक्षा दूसरा और नीरू ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में सुरभि ने पहला, पारुल ने दूसरा और अनिक्षा ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया और जैवलिन थ्रो में तमन्ना ने पहला, सुरभि ने दूसरा और पारुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में भूमिका कराकोटी, तमन्ना और तिशा गुप्ता ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. रजनी बाला और सुखचैन सिंह ने किया।


