भास्कर न्यूज| लुधियाना शहर के कपड़ा व्यापारियों में जीएसटी काउंसिल द्वारा कपड़ों पर जीएसटी दरों को बढ़ाने की सलाह के बाद रोष फैल गया है। वर्तमान में, 1 हजार रुपये तक की कीमत वाले कपड़ों पर 5% जीएसटी और 1 हजार रुपये से ऊपर के कपड़ों पर 12% जीएसटी लागू होती है, लेकिन नई रिपोर्ट के अनुसार, अब 10 हजार रुपये तक के कपड़ों पर 18% जीएसटी और 10 हजार रुपये से ऊपर के कपड़ों पर 28% जीएसटी लगाने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव के कारण लुधियाना के कपड़ा व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।


