साहिबजादों के अनुकरणीय साहस और निस्वार्थता पर प्रकाश डाला गया

लुधियाना|ग्रीन लैंड सीनियर सैकंडरी पब्लिक स्कूल में वीर बाल दिवस मनाया गया। यह दिन 4 साहिबजादों गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्रों के सर्वोच्च बलिदान और अद्वितीय बहादुरी का सम्मान करने के लिए मनाया गया, जिन्होंने धार्मिकता और न्याय को कायम रखते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। स्कूल परिसर में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। प्रिंसिपल बलदीप पंधेर, शिक्षक और छात्र अमर नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए। छात्रों ने भावपूर्ण भाषण और कविताएं प्रस्तुत कीं, जिनमें साहिबजादों के अनुकरणीय साहस और निस्वार्थता पर प्रकाश डाला गया। चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने कहा कि वीर बाल दिवस हम सभी के लिए हमारे युवा नायकों की विरासत का सम्मान करने की याद दिलाता है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *