लुधियाना| भारत विकास परिषद डॉ. राजेंद्र प्रसाद शाखा एवम सार्थक समर्पण सोसायटी की ओर से पीएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल राम नगर मुंडिया कलां में फ्री आंखों का चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में 102 लोगों का चेकअप किया गया। कैंप में एके भंडारी अस्पताल के डॉ. अगम भंडारी एवम स्टाफ ने चेकअप किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद पंजाब पश्चिम के संघटन मंत्री डॉ. संदीप सिंह, नव नियुक्त वार्ड 23 के पार्षद शोभा शर्मा, बीजेपी जिला देहाती लुधियाना सचिव राजेंद्र सिंह नेगी, पिंकू शर्मा, महिपाल सिंह, बीरा नेगी उपस्थित रहे।


