लुधियाना | फील्ड गंज गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में पिछले 4 दिनों से शहीदी दिवस को समर्पित समागम करवाया जा रहा है। इसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर संगतों ने मिलकर धन-धन बाबा अजीत सिंह, धन-धन बाबा फतेह सिंह, धन-धन बाबा जोरावर सिंह जी का नाम सिमरन किया। वहीं सभी संगत ने मिलकर वाहेगुरु सिमरन का जाप किया। इसके बाद सभी संगत को हैड ग्रंथी ने शहीदी इतिहास के बारे में जानकारी दी।


