आदर्श दिखादे गुरुदेव तुझे तेरे लाल बुलाते हैं…

भास्कर न्यूज | लुधियाना सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में वीरवार को सफला एकादशी पर पूज्य श्री सतगुरु देव जी संकीर्तन सम्राट पंडित जगदीश चंद्र कोमल की उनकी पुण्य तिथि को वरदान दिवस के रूप में पं. राज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। वरदान दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया था। वीरवार को तीसरे दिन संकीर्तन और भंडारे के साथ उत्सव संपन्न हुआ। विशेष तौर पर ब्राह्मण भोजन भी करवाया गया। खास तौर पर मुज्जफरनगर से ब्रिजेंद्र शास्त्री हरिनाम संकीर्तन करने के लिए पधारे। इसके साथ श्री सिद्ध पीठ परिकर के हरिपाल आहूजा, केशव जोशी, विशाल अरोड़ा, सोमनाथ बब्बू, बृजमोहन ढींगरा, सुनील कालिया, ललित शर्मा ने भजन गाए। आ दर्श दिखादे गुरुदेव तुझे तेरे लाल बुलाते हैं, प्यारे सतगुरु जी तुसी हो साड्डे सिर द ताज, जहां ले चलो गए प्यारे वही में चलूंगा, प्रभु अपने दर से, अब तो ना टालो, गिरा जा रहा हूं, उठा लो उठा लो, गुरुदेव गुरुदेव तुम्हारी जय होवे आदि भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। पं. राज कुमार शर्मा ने कहा कि सभी को इस उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि यह गुरुदेव जी की कृपा ही है जो हमे संकीर्तन करने का अवसर मिल रहा है। संकीर्तन के बाद सभी भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *