सरायकेला । हर, हर महादेव के जयकारे के साथ गेस्ट हाउस शिव भक्त मंडली के 51 कांवरियों का जत्था देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ महादेव धाम के लिए रवाना हुआ। जत्थे में शामिल अजय कुमार मिश्रा, राजेश कुमार राय, संदीप कुमार, सुजीत कुमार, रामचंद्र कुमार, मदन ठाकुर, दिलीप कुमार राय, आकाश कुमार दास, डिस्को उग्रसांडी, काशीनाथ मांझी व श्यामलाल राउत ने बताया कि अजगैबीनाथ धाम से देवघर बाबा बैद्यनाथ महादेव और उसके बाद बासुकीनाथ के लिए कांवड़ यात्रा की जाएगी। इस दौरान जलाभिषेक कर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी घर परिवार की सुख व समृद्धि की कामना के साथ-साथ विश्व शांति के लिए बाबा बैद्यनाथ महादेव से सामूहिक प्रार्थना की जाएगी। सरायकेला| सरायकेला से कांवरियों का एक जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हो गया। यह कांवर यात्रा में जाने वाला सावन महीने का पहला जत्था है। श्री 1008 बाबा बासुकीनाथ मंडली के महंत मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में सरायकेला से कांवरियों का दल यात्रा पर निकला है। यात्रा से पहले कांवरियों ने सरायकेला के प्राचीन कुदरसाई मंदिर में बाबा बुद्धेश्वर के दर्शन व पूजा-अर्चना की। इसके बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ जत्था बाबाधाम के लिए प्रस्थान कर गया। कांवरिया के दल में मुख्य रूप से संजय अग्रवाल अभिषेक चौधरी, विजय चौधरी, ओमप्रकाश अग्रवाल, दीपक साहू, अनमोल चौधरी, अनमोल सेक्सरिया, अभिषेक सेक्सरिया, श्री गणेश महतो, जीतेन महतो, राय जी, दीपक मुखी, चितरंजन दे, अनुज कुमार साहू, देवराज पटनायक, बादल महादानी, दिनेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, जेठमल जोशी, प्रमोद अग्रवाल, अखिलेश यादव, शुभम सरायवाला, आयुष अग्रवाल, राकेश नाहाटा, मुकेश, तुलसी उपाध्याय व भवेश पंडा आदि शामिल हैं।


