सरायकेला | आदित्या इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के उप निदेशक सुजय कुमार के नेतृत्व में संस्थान के छात्रों की टीम ने रविवार को डुमरी विधायक सह जयराम महतो को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। उन्हें संस्थान के निदेशक प्रो डॉ बी कुमार ने लिखित तकनीकी पुस्तक मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस एंड टेक्नोलॉजी भेंट की। मौके पर प्रसेनजीत मंडल, अभय पांडेय, निर्मल महतो आदि मौजूद थे।


