झामुमो नेता गणेश महाली पर लगा आरोप

सरायकेला | सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी रहे गणेश महाली पर सालडीह बस्ती की एक जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगा है। नगीनापुरी कॉलोनी, आदित्यपुर-01 निवासी जनार्दन उपाध्याय के पुत्र विवेक उपाध्याय ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत की है। रविवार को आदित्यपुर पुलिस की टीम स्थल पर पहुंची। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की ने बताया कि इस संबंध में प्राप्त हुई शिकायत के आलोक में जांच की जा रही है। शिकायत के अनुसार गत 11 जुलाई को झामुमो नेता अपने समर्थकों के साथ उस जमीन पर पहुंचे। जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। जमीन की चहारदीवारी को जबरन हरे रंग से रंग भी दिया। वहां झामुमो का झंडा भी लगा दिया। वहीं, झामुमो नेता गणेश महाली अपने समर्थकों के साथ आदित्यपुर थाना पहुंचे। थाना प्रभारी विनोद तिर्की से मुलाकात कर उन्हें संबंधित जमीन का कागजात दिखाया। उन्होंने बताया कि रैयतदार सूरज कुंभकार से 2023 में जमीन खरीदा। इससे संबंधित कागजात उनके पास उपलब्ध है। जबरन इस मामले में उन्हें घसीटा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *