मजदूरों के मसीहा थे रतिलाल महतो : चंपाई

सरायकेला | शहीद रतिलाल महतो स्मृति-रक्षा समिति ने ऊपरबेडा में रविवार को समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र महतो की अध्यक्षता में दिवंगत मजदूर नेता रतिलाल महतो का 26वां शहादत दिवस मनाया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे‌ं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन शामिल हुए। उन्होंने रतिलाल महतो की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि रतिलाल महतो मजदूरों के मसीहा थे। औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों की हक और अधिकार के लिए रतिलाल महतो ने लंबी लड़ाई लड़ते हुए अपनी शहादत दी थी। कहा कि रतिलाल ने मजदूरों के लिए जिस आंदोलन की शुरुआत की थी हमने भी उसी का अनुसरण कर टाटा जैसी कंपनी को झुकने पर मजबूर कर दिया था। कहा कि जिस उद्देश्य के लिए लड़कर झारखंड अलग राज्य लिया था उसकी पूर्ति नहीं हुई है। मजदूर, विस्थापित, आदिवासी और मूलवासियों की हक और अधिकार के लिए एक बार फिर आंदोलन की जरूरत है। उनको अपना हक और अधिकार दिलवाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। तेज बारिश के बाद भी काफी संख्या में महिला पुरुष चंपई सोरेन को सुनने के लिए भींगते रहे। मौके पर रामदास टुडू, सीके गोराई, पितबास प्रधान, दीपक मंडल, सचिन महतो, पिंकी मंडल, रंजीत प्रधान, सनत आचार्य, बीटी दास, संतोष टुडू आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *