राजनगर| देवीलाल महतो का पुत्र रोहित महतो 11 जुलाई को बड़ा कुनाबेड़ा चिकन लाने के लिए घर से निकला था, लेकिन अभी तक घर नहीं लौटा। परिवार ने अपने रिश्तेदार व सगे संबंधी समेत अन्य सभी जगह से काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं से भी कोई पता नहीं चला। परिजनों ने राजनगर में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।


