सरायकेला । पुरोहित समाज सरायकेला की एक महत्वपूर्ण बैठक मां अन्नपूर्णा मंदिर सरायकेला में आयोजित की गई। पुरोहित समाज सरायकेला के अध्यक्ष घासीराम सतपथी की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक में मुख्य रूप से पुरोहित समाज के सचिव नीलकंठ षाड़ंगी, पुलक सतपथी, मकरध्वज सतपथी, पिंटू सतपथी, सुधांशु पाणी व नव कुमार रथ उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के पदाधिकारी जगन्नाथ धाम पुरी की यात्रा कर सामूहिक रूप से महाप्रभु श्री जगन्नाथ के दर्शन करेंगे। साथ ही निर्णय लिया गया कि समाज के पदाधिकारी टेंटोपोसी, छेलकानी व ताबलापुर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर डोर टू डोर पुरोहित परिवारों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर निदान का प्रयास करेंगे।


