फाजिल्का में रात को सड़कों पर निकले लोगों की चेकिंग:पुलिस ने ली वाहनों की तलाशी, 15 के काटे गए चालान

पंजाब के फाजिल्का में पुलिस ने रात के समय में चौकसी बढ़ा दी है, पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है और नाकाबंदी भी की जा रही है l देर रात सड़कों पर निकल रहे लोगों को न सिर्फ रोका जा रहा है l बल्कि उनके वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है l सुरक्षा के मद्देनजर फाजिल्का जिले में रेड अलर्ट जारी करते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ाई है l जानकारी देते हुए पुलिस कर्मचारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि फाजिल्का जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है l जिसके तहत जगह-जगह पर नाकाबंदी की जा रही है l जहां दिन में नाकाबंदी हो रही है, वहीं देर रात तक पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है l पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है l इसी के तहत उनकी ड्यूटी लगाई गई है l इस दौरान न सिर्फ रात के समय आने जाने वाले लोगों को रोका जा रहा हैl बल्कि उनके वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है और उक्त लोगों के नाम भी डायरी में दर्ज किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है l और यह चेकिंग अभियान लगातार जारी है l इतना ही नहीं इस चेकिंग के दौरान करीब 15 लोगों के चालान भी किए गए l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *