जमशेदपुर में घर में घुसकर तीन महिलाओं पर हमला:वृद्धा की मौत, दो युवतियां घायल; धारदार हथियारों से किया वार

जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र के पोडाडीहा पंचायत के चांपी गांव में एक परिवार को दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने रात के समय एक घर में घुसकर तीन महिलाओं पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में 64 वर्षीय निरस सरदार की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार की दो अन्य सदस्य गुलाबी सरदार और संध्या सरदार को गंभीर चोटें आई हैं। घायल दोनों युवतियों को इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोवाली थाना पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *