गोविंदपुर में जलजमाव से आक्रोशित जनता:कमिंस कंपनी ने नाला किया बंद, जिला परिषद सदस्य ने किया जल सत्याग्रह

जमशेदपुर के गोविंदपुर में कमिंस गेट के पास पिछले 12 घंटों से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। कमिंस कंपनी द्वारा नाले को बंद करने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। वर्षा का पानी निकासी न होने से सड़कों और आसपास के घरों में पानी भर गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी है। कंपनी ने निर्माण कार्य के दौरान नाले को बंद कर दिया। लेकिन वैकल्पिक जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। इससे पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। स्कूली बच्चे और दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं जलजमाव के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे और दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। सड़क पर बने गड्ढे दिखाई न देने से कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में विशेष कठिनाई हो रही है। प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की अनुपस्थिति से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह ने मौके पर पहुंचकर जलजमाव के बीच सड़क पर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *