लातेहार में मिला 12 फीट लंबा अजगर:घर के पीछे पुआल पर बैठा था, 18 किलो वजनी सांप को वन विभाग ने जंगल में छोड़ा

लातेहार जिले के बारेसाढ़ थाना क्षेत्र के परेवाटांड़ टोला में एक विशालकाय अजगर को वन विभाग की टीम ने सफल रेस्क्यू किया है। अर्जुन सिंह के घर के पीछे पुआल के ढेर में यह अजगर दिखा। अर्जुन सिंह ने तुरंत बारेसाढ़ वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फॉरेस्टर परमजीत तिवारी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम में वाइल्ड लाइफर शेरा गुप्ता, ट्रैकर अमन कुमार और क्यूआरटी सदस्य मुखराज यादव व लक्ष्मण यादव शामिल थे। ग्रामीण आकाश कुमार ने भी रेस्क्यू में मदद की। टीम ने करीब 30 मिनट की मेहनत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। यह संरक्षित प्रजाति में शामिल है: फॉरेस्टर फॉरेस्टर परमजीत तिवारी ने बताया कि अजगर 12 फीट लंबा और 6 इंच मोटा था। इसका वजन करीब 18 किलो था। रेस्क्यू के बाद अजगर को कुम्हरमारा जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। फॉरेस्टर परमजीत तिवारी ने बताया कि यह एक सामान्य भारतीय अजगर है। यह संरक्षित प्रजाति में शामिल है। फॉरेस्टर परमजीत तिवारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अजगर से न डरें। बारिश के मौसम में अजगर और अन्य वन्यजीव बस्तियों में आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में सतर्क रहें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें। यह रेस्क्यू मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में मददगार साबित होगा। ———————————– पाकुड़ में सांप के 42 बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू: अंडों से निकल रहे कोबरा के बच्चों को देख मची अफरातफरी, सभी को छोड़ा गया जंगल में पाकुड़ में एक घर से 42 कोबरा के छोटे बच्चों का सफल रेस्क्यू किया गया। सांप ने आंगन में रखे पुआल के बीच अंडा दिया था। सभी अंडों से सांप के बच्चों को निकलता देख घर में रह रहे लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। स्नैक रेस्क्यूर की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित पकड़ा गया और घने जंगल में छोड़ दिया गया। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *