सावन के पहले सोमवार पर बोकारो में भक्तों का जुटान:महादेव मंदिर में तड़के 3 बजे से लगी कतार, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

बोकारो के 12/C सेक्टर स्थित प्रसिद्ध महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 3 बजे से ही महिलाएं, पुरुष और बच्चे जलाभिषेक के लिए कतार में लग गए। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प से भगवान शिव का अभिषेक किया। मान्यता है कि सावन के पहले सोमवार को जल अर्पण से भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलती है। जलाभिषेक के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गईं मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। भीड़ नियंत्रण के लिए जलाभिषेक के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गईं। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंगल गीत गाते हुए मंदिर पहुंचीं। युवाओं में भी उत्साह दिखा। बच्चों ने भी शिवलिंग का पूजन किया। पुजारियों ने विशेष रुद्राभिषेक और पूजन अनुष्ठान कराए। भक्तों ने उपवास रखा और दिनभर भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन में भोलेनाथ की पूजा से जीवन में सुख-शांति आती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *