कोरबा में किचन में सांप देख भागी युवती:खाना बनाते समय खिड़की से आया धामन, स्नेक कैचर ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

कोरबा के रामपुर में एक युवती के घर में सांप घुसने से हड़कंप मच गया। करिश्मा नाम की युवती अपने माता-पिता के लौटने से पहले खाना बना रही थी। वह मोबाइल पर सहेली से बात करते हुए सब्जी बना रही थी। इसी दौरान किचन की खिड़की से एक सांप अंदर आ गया। सांप को देखते ही करिश्मा चीखते हुए घर से बाहर भाग गई। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत करिश्मा के माता-पिता और स्नेक कैचर टीम को सूचना दी। गैस पर रखी सब्जी जलने लगी थी। स्नेक कैचर के आने से पहले ही लोगों ने गैस बंद कर दी। रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़ा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़ लिया। यह धामन प्रजाति का जहरीला सांप था। टीम ने इसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने के बाद ही परिवार ने राहत की सांस ली। विशेषज्ञों के अनुसार, घरों में सांप घुसने से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही सांप की प्रजाति की जानकारी होने से लोग बिना डरे सुरक्षित तरीके से स्थिति से निपट सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *