संपदा-2 से कराई जा रही रजिस्ट्री:संपदा-1 में आधे कर दिए स्लॉट, इसलिए जनवरी तक समय नहीं

जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए इन दिनाें दाे साफ्टवेयर चल रहे हैं। संपदा-1 व संपदा-2, इन दोनों में से किसी एक से रजिस्ट्री कराई जा सकती है, लेकिन संपदा-1 में रजिस्ट्री कराने के लिए लंबी लाइन है। जनवरी तक के स्लाॅट बुक हाे गए हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि संपदा-1 में स्लाॅट कम कर दिए हैं, जबकि ज्यादातर रजिस्ट्रियां इसी साफ्टवेयर हाे रही हैं। इस कारण रजिस्ट्री के लिए जनवरी तक के स्लाॅट नहीं मिल रहे हैं। संपदा-2 से रजिस्ट्री कराई जा सकती है।
उप पंजीयक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक संपदा-1 से रजिस्ट्री कराने के लिए अगले चार-पांच दिन तक स्लाॅट भर गए हैं। संपदा-2 साफ्टवेयर से रजिस्ट्री कराई जा सकती है। ऐसा संपदा-1 से रजिस्ट्री कराने के स्लाॅट कम करने के कारण हुआ है। संपदा-1 पर कुल स्लाॅट आधे कर दिए हैं। इसके आधे स्लाॅट संपदा-2 काे दे दिए हैं। इस कारण संपदा-1 पर रजिस्ट्री कराने के लिए स्लाॅट की समस्या हाे रही है।
इससे पहले तक संपदा-1 में रजिस्ट्री कराने का समय पहले सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक रहता था। अब इसे घटाकर 2.30 बजे तक कर दिया है। इस कारण संख्या कम हाे गई। ऐसा संपदा-2 से रजिस्ट्री काे बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर से ही किया है। ऐसा करने के बाद स्लाॅट कम मिल रहे हैं और रजिस्ट्री कराने वालों की कतार बढ़ रही है। संपदा-2 में स्लाॅट का समय शाम 6 बजे तक है। इस कारण इसमें स्लाॅट बुक करने में काेई समस्या नहीं हाे रही है।
संपदा-2 से रजिस्ट्री कराने में केवाईसी जरूरी : संपदा-2 से रजिस्ट्री करने के लिए आधार अपडेट व फोन नंबर से जुड़ा होना जरूरी है, तभी केवाईसी हाे पाता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी के लिए वैध और सक्रिय आधार या पैन, संपत्ति की विशिष्ट आईडी, प्रत्येक पक्ष का मोबाइल नंबर, संपदा मोबाइल एप से संपत्ति की जियो-टैग फोटो, आधार बायोमेट्रिक डिवाइस या डिजिटल हस्ताक्षर डोंगल, वीडियो केवाईसी के लिए वेब कैमरा आदि जरूरी है। इनमें से एक की भी कमी हाेने पर रजिस्ट्री नहीं हाे पाती। आधार नंबर से फोन नंबर नहीं जुड़े हाेने, संपत्ति का जियो टैग आदि नहीं हाेने की सूरत में लाेग संपदा-1 से रजिस्ट्री कराने की ओर जाते हैं। ऐसे में पुराने साफ्टवेयर से रजिस्ट्री कराने के लिए स्लाॅट बुकिंग में 6 से 8 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
समस्या नहीं, बस स्लाॅट कम कर दिए गए
जिला पंजीयक निधि जैन ने बताया कि पंजीयन की कहीं काेई समस्या नहीं है। संपदा-1 से रजिस्ट्री कराने के लिए स्लाॅट कम हाे गए हैं। स्लाॅट लगभग आधे हाे गए हैं। आधे स्लाॅट संपदा-2 काे दिए हैं। रोज 50-60 रजिस्ट्री हाे रही हैं। कभी-कभी सर्वर संबंधी ही समस्या हाे रही है वह दूर भी हाे जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *