झांसी में पार्सल ट्रेन डिरेल:वंदे भारत समेत 6 ट्रेनें देरी से आईं, छत्तीसगढ़ एक्स 3.19 व वंदे भारत 2.05 घंटे लेट ग्वालियर ​​​​​​​पहुंचीं

झांसी से कानपुर की ओर जा रही पार्सल ट्रेन गुरुवार को झांसी यार्ड पर पटरी से उतर गई, जिसके कारण दो घंटे तक रेल यातायात प्रभावित हुआ। पार्सल ट्रेन का 11वां वैगन डिरेल हो गया, जिससे भोपाल की ओर से आने वाली ट्रेनों के संचालन में रुकावट आई। इसके कारण रानी कमलापति से निजामुद्दीन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस झांसी के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर करीब दो घंटे खड़ी रही। वंदे भारत एक्सप्रेस ग्वालियर स्टेशन पर 2.05 घंटे देरी से पहुंची। वहीं निजामुद्दीन स्टेशन पर वंदे भारत देरी से पहुंची। इससे निजामुद्दीन से रानी-कमलापति को जाने वाली वंदे भारत 1.21 घंटे देरी से रवाना हुई। जिस कारण यह ट्रेन ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर करीब सवा घंटे देरी से पहुंची। वहीं चंबल एक्सप्रेस को दतिया के पास दो घंटे तक रोका गया। रेलवे प्रशासन के अनुसार, गुरुवार को सुबह लगभग 8 बजे झांसी स्टेशन से कानपुर जा रही एनएमजी पार्सल मालगाड़ी का 11वां नंबर डिब्बा झांसी यार्ड में डिरेल हो गया।
झांसी में पार्सल ट्रेन डिरेल; वंदे भारत समेत 6 ट्रेनें देरी से आईं…
ट्रेन डिरेल होने की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा की अगुवाई में डिरेल डिब्बे को ट्रैक पर लाकर परिचालन बहाल कर दिया गया। ट्रेन के पटरी से उतरने के कारणों की जांच करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक सिन्हा ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। अब यह टीम घटना के संभावित कारणों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *