मौसम का हाल:बादलों का असर कम होते ही अधिकतम तापमान में 3.9 डिग्री

गुरुवार को बादलों का असर कुछ कम होने के साथ ही दिन के तापमान में उछाल आया है। बुधवार को दिन का तापमान 24.3 डिग्री था जो गुरूवार को बढ़कर 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। एक ही दिन में तापमान में 3.9 डिग्री का उछाल आया है। वहीं रात के तापमान में वृद्धि जारी है। औसत से 7 डिग्री ज्यादा होकर 16.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड हुआ है। शुक्रवार को भी बादलों का असर रहने वाला है। सुबह के वक्त बादल अधिक गहरे रहेंगे। हवा चलने की वजह से ठंड का भी एहसास होगा। शनिवार से बादल कम होना शुरू हो जाएंगे। 30 दिसंबर आते-आते आसमान अधिकांश समय साफ ही रहने लगेगा। इसके साथ ही रात के तापमान में कमी आने लगेगी। गुरूवार को सुबह के वक्त आसमान साफ हुआ, हवा चली तो ठंड में एकदम से इजाफा हुआ था, लेकिन फिर दिन आगे बढ़ते-बढ़ते हवा कमजोर होती चली गई। धूप इतनी थी कि गर्म कपड़ों की भी जरूरत महसूस नहीं हो रही थी। इस महीने में अब तक न्यूनतम तापमान का निचला स्तर 8.6 डिग्री रह चुका है। वहीं एक सीवियर कोल्ड डे तो एक कोल्ड डे के रूप में दिन बीत चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *