कवर्धा| अब रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी हो गया है। 2024 के पूर्व पंजीयन धारी आवेदक को अपने रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य है। आवेदक मोबाइल एप्लीकेशन छत्तीसगढ़ रोजगार एप, ऑनलाइन सुविधा केन्द्र या वेबसाइट erojgar.cg.gov.in के माध्यम से लिंक करा सकते हैं।


