करही बाजार| छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा श्री राम लला दर्शन हेतु योजना चलाएं जा रहा है जिसमें 15से 18 जुलाई तक की यात्रा लाभार्थियों को कराई जाएगी इसी क्रम में करही बाजार क्षेत्र के गांव के भी योजना के तहत लाभार्थी यात्रा में शामिल हुए। तथा 29 श्रद्धालुओं से भरी बस को मंगलवार सुबह 7:00 बजे अयोध्या काशी विश्वनाथ धाम के लिए हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया उक्त अवसर पर जनपद अध्यक्ष कविता प्रदीप अनंत ,निपानिया मंडल अध्यक्ष मथुरा यादव, युवा मोर्चा महामंत्री बृजेश निषाद सहित अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


